Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students learned about the production and packaging process at the candy factory.

Kaithal News: कैंडी फैक्टरी में विद्यार्थियों ने समझी उत्पादन और पैकेजिंग की प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students learned about the production and packaging process at the candy factory.
कैंडी फैक्टरी में विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। विज्ञप्ति
कैथल। सुर्पाशव जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल स्टूडेंट काउंसिल के तत्वावधान में शिवारिक ग्रुप (द कैंडी फैक्ट्री) का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कैंडी निर्माण से लेकर पैकेजिंग तक की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और औद्योगिक गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों, उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और पैकेजिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने फैक्टरी में कैंडी निर्माण की पूरी प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर शिवारिक ग्रुप की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मार्गदर्शन किया। भ्रमण का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों के लिए आयोजित लकी ड्रॉ रहा। इसमें विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स, चॉकलेट और टॉफियां भेंट की गईं। इससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के लिए राउंड टेबल एनजीओ के चेयरमैन एवं शिवारिक ग्रुप से जुड़े साहिल सचदेवा और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। भ्रमण में विद्यालय की ओर से गीता सैनी मौजूद रहे। प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ औद्योगिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यावहारिक समझ विकसित करने में सहायक होता है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैंडी फैक्टरी में विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। विज्ञप्ति

कैंडी फैक्टरी में विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed