फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students gave mesmerizing performances in the annual festival Tarang program

Kaithal News: वार्षिक उत्सव तरंग कार्यक्रम में छात्राओं ने दी मोहक प्रस्तुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Students gave mesmerizing performances in the annual festival Tarang program
कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे अनमोल धन है। विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके उसकी प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करें।
विज्ञापन

शिक्षित नागरिक समृद्ध राष्ट्र की बुनियाद होते हैं। शिक्षा की इस क्रांति की अलख जगाने के लिए स्वर्गीय ओपी जिंदल जी ने जो सपना देखा था। उसे पूरा करने के लिए यहां के सांसद नवीन जिंदल और उनका पूरा परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। कहा कि स्व. ओपी जिंदल जी का मानना था कि यदि बेटा पढ़ता है तो एक घर विकसित होता है और यदि बेटी पढ़ती है तो कई घरों में शिक्षा की रोशनी पहुंचती है। उनके इसी सपने और संकल्प को पूरा करने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। कहा कि बच्चे एक लक्ष्य निर्धारित करके उसकी प्राप्ति है तो निरंतर प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि 1912 में 12 छात्राओं के साथ शुरू हुआ यह स्कूल आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है। एक हजार से अधिक बेटियों को शिक्षित बनाकर प्रबंधन ने हजारों घरों तक शिक्षा का उजाला पहुंचाया है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्कूल की ओर से मैनेजर अर्पित चौधरी व कमलेश सिंह प्रिंसिपल ने विधायक सावित्री जिंदल का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed