फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students demonstrated for the demand to open educational institutions

शिक्षण संस्थान खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for the demand to open educational institutions
Students demonstrated for the demand to open educational institutions - फोटो : Kaithal
कैथल। शिक्षण संस्थान खोलने की मांग को लेकर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले पिहोवा चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर बंद रखने के सरकार के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने पिहोवा चौक से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त छात्र मोर्चा के सदस्य गुरमेल ढाबी, सोहन पूनिया, मंजीत करोड़ा, रिंकू सैनी सुखबीर उझाना ने बताया कि दो साल महामारी को हो गए है, लेकिन सरकार लॉकडाउन में किसी भी प्रकार का समाधान नहीं ढूंढ पाई। जब भी कोरोना की लहर आती है तो शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके चलते छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों के तहत चुनाव करवाए जा रहे हैं, लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं खोला जा रहा है। विद्यार्थियों की सरकार से मांग है कि जल्द ही शिक्षण संस्थान खोले जाएं। छात्रा सुनिधि, सुमन व पूर्णा ने कहा कि सरकार हर बार कोरोना में शिक्षण संस्थाओं को ही बंद करती है। जिससे विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते हैं, उनका काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed