{"_id":"6748c0c9cccd4c0d400f6c44","slug":"students-demonstrated-excellent-skills-in-painting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-529098-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेंटिंग में हुनर से विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेंटिंग में हुनर से विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Fri, 29 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कैथल के विद्यार्थियों ने अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर पांच में हुई थी।
प्रतियोगिता का सभी जिलों के सरकारी व निजी स्कूलों में 28 सितंबर को आयोजन किया गया था। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि जिला कैथल के 708 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें कैथल के कक्षा पांच से सात तक के बच्चे ग्रुप ए में 36797 तथा कक्षा आठ से 10 के ग्रुप बी में 36 232 बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल के कक्षा सातवीं के विद्यार्थी मानिक को 7500 का पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र भी मिला। राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने परिषद में एसोसिएट कंसलटेंट रामकुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब किसी के उत्कृष्ट कार्य को सम्मान मिलता है तो फिर उत्साह होता है। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि जिला कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा तथा एबीआरसी दिनेश कुमार को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण पर भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने 28 सितंबर तक आयोजित की थी पेंटिंग प्रतियोगिता
पेंटिंग प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया था पंचकूला में आयोजन