{"_id":"67326199a3dbbc6feb08dcd4","slug":"student-dies-after-being-hit-by-bus-kaithal-news-c-18-1-knl1004-517554-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस की चपेट में आने से छात्र की मौत
Tue, 12 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हलका गुहला के गांव भूना में एक प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से राजकीय स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौप दिया। जानकारी देते हुए मृतक छात्र जसकरण के परिजनों ने बताया था कि जसकरण भूना के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को सुबह स्कूल के लिए निकला था। जैसे ही भूना के निकट पहुंचा तो स्कूल की बस के चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह से घायल जसकरण को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। संवाद
कार की चपेट में आने से युवक घायल
कैथल। गांव रसीना में कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रसीना निवासी राजेंद्र निवासी पूंडरी थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह हलवाई का काम करता है। उसका लड़का नीरज नौ नवंबर को वह उसके साथ काम पर मिलन पैलेस रसीना में आया हुआ था। जैसे ही वह रात करीब 2:00 बजे सड़क पार कर रहा था तो करनाल की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने लड़के को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद