फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student Ankush Majra took high jump

Kaithal News: छात्र अंकुश माजरा ने हाई जंप की लगाई छलांग

Wed, 15 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student Ankush Majra took high jump
14kht_34जाखौली  में कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थीयों को सम्मानित करते हुए।
राजौंद। गांव जाखौली के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय तथा अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र अंकुश माजरा ने हाई जंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल पदक जीता बल्कि अपनी मेहनत और साहस से सबका मन जीत लिया। इस मौके पर मांशु माजरा व ऋतिक तारागढ़ ने गोला फेंक में अपनी ताकत और लगन दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इन बच्चों की जीत सिर्फ खेल में सफलता नहीं बल्कि कठिन परिश्रम आत्मविश्वास और सपनों को साकार करने की प्रेरणा है। इस दौरान प्रधानाचार्य ओ पी शर्मा ने कहा कि अंकुश मांशु और ऋतिक जैसी होनहार प्रतिभाओं की मेहनत और लगन हर छात्र के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि यह दिखाते हैं कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यालय के खेल प्रभारी और समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed