{"_id":"6983a37df0d22e4e920e8925","slug":"strict-action-against-negligence-in-door-to-door-cleaning-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839382-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डोर-टू-डोर सफाई में लापरवाही पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डोर-टू-डोर सफाई में लापरवाही पर सख्ती
Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था में मिल रही लगातार शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता ने बुधवार को बिना पूर्व सूचना कलायत पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र में चल रही सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिससे व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर हो गई।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने सबसे पहले नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका सचिव कार्यालय में अनुपस्थित मिले। सफाई निरीक्षक, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। दिव्यता ने सफाई कार्य से जुड़े रिकॉर्ड, कचरा उठाने वाले वाहनों की स्थिति, आरसी, फर्स्ट एड बॉक्स, कचरा संग्रह व्यवस्था, कचरे का भार, धर्मकांटा, सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं सहित सभी बिंदुओं की गहन जांच की।
कई जरूरी रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं मिले, जिस पर उन्होंने तत्काल रिकॉर्ड मंगवाने के निर्देश दिए। जांच के दौरान कचरा उठाने की नियमितता, वाहनों की खराब स्थिति और कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। सभी तथ्यों को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने क्रमवार अपनी डायरी में दर्ज किया।
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड की हालत चिंताजनक ः दिव्यता कचरा डंपिंग के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचीं। यहां हालात और भी चिंताजनक पाए गए। डंपिंग यार्ड पर न तो प्रवेश द्वार मौजूद था और न ही कचरा प्रबंधन की कोई सुनियोजित व्यवस्था। कचरा आसपास के खेतों और खुले क्षेत्र में फैला हुआ मिला। सिंचाई विभाग के संसाधन भी पॉलीथिन व कचरे से अटे पड़े थे, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान की आशंका जताई गई।
निरीक्षण के दौरान डोर-टू-डोर सफाई एजेंसी के कर्मियों द्वारा दिए गए तर्कों ने सभी को चौंका दिया। कचरा हटाने पर सवाल करने पर एजेंसी कर्मी ने यह तर्क दिया कि कचरा उठाने से डंपिंग यार्ड की दीवारें गिर सकती हैं। इस दलील पर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। जनप्रतिनिधियों ने वर्षों से डंपिंग यार्ड पर प्रवेश द्वार न बनाए जाने और कचरे के फैलाव पर कड़ी आपत्ति जताई। दिव्यता ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई वास्तविक स्थिति के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष स्तर पर भेजी जाएगी।