फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Story of the terrorist attack on Taj Hotel was told in the symposium of Jai Hind Manch in Kaithal

Kaithal: 26/11 हमले के कमांडो सुनील जोधा आज भी सीने में लिए है गोली, दास्तां सुन भावुक हो गए सुनने वाले

Fri, 01 Dec 2023 07:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह कुलदीप प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
कुलदीप प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 07:04 PM IST
सार

कमांडो सुनील के सीने में आज भी 26/11 हमले की गोली है। कैथल में जय हिंद मंच की विचार गोष्ठी में ताज होटल पर हुई आतंकी हमले की दास्तां सुनाई तो सुनने वाले भावुक हो गए। 

विज्ञापन
Story of the terrorist attack on Taj Hotel was told in the symposium of Jai Hind Manch in Kaithal
मंच पर मौजूद सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में कमांडो सुनील जोधा के सीने में आज भी मौजूद है मुंबई में हुए 26/11 हमले की गोली। ताज होटल पर हुई आतंकी हमले की जब उन्होंने दास्तां सुनाई तो इसे सुनने वाले लोग भावुक हो गए। मौका था जय हिंद मंच की ओर से हनुमान वाटिका में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम का। इसमें कमांडो सुनील ने यह वाकया सुनाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस आतंकी हमले के सर्च ऑपरेशन में शामिल होने वाले राजस्थान के अलवर निवासी कमांडो सुनील जोधा ने ताज होटल में फंसे करीब 40 लोगों को बाहर निकालने में योगदान दिया था। इस दौरान उनके सीने में सात गोलियां लगी थी, जिसमें से एक गोली आज तक नहीं निकली जा सकी है। जोधा ने बताया कि 26/11 को मुंबई में हमला हुआ और अगले दिन ही उन्होंने मेजर उन्नी कृष्णन के नेतृत्व में कमांडो ऑपरेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हमले के समय वह दिल्ली कैंट में बतौर एनएसजी कमांडो ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


उन्हें मुंबई हमले की सूचना दी गई और कहा गया कि आतंकियों को ढूंढने और वहां पर फंसे आम लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाना है। वह टीम के साथ फौरन मुंबई के लिए निकल पड़े। उन्होंने बताया कि 27/11 की सुबह सात बजे कमांडो की टीम ने होटल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी छठी मंजिल पर बने 671 नंबर कमरे में वे पहुंचे और दरवाजा खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें आतंकी छिपे हैं। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वहां पर दो आतंकी मौजूद थे। उन्होंने हम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। इस बीच उनके सीने में सात गोलियां लगने से वह घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि गोलियां लगने से वह गिर गए और बिल्कुल मूवमेंट नहीं की। दूसरे आतंकी को लगा कि वे मर गए हैं। इस बीच दूसरा आतंकी नीचे चला गया तो साथी कमांडो ने कवर फायरिंग देते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां सात दिन बाद उन्हें होश आया। ऑपरेशन में छह गोलियां तो निकल गई, लेकिन एक गोली अभी भी उनके सीने में फंसी हुई है। कमाडो सुनील ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह गोली निकली तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए आज भी वह एक गोली को अपने सीने में लिए हुए हैं। उनकी यह दास्तां सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed