फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   storage space problem

Kaithal News: भंडारण के लिए जगह की समस्या

Fri, 04 Oct 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
storage space problem
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। नायब तहसीलदार ढांड अचिन ने धान खरीद को लेकर आढ़तियों, खरीद एजेंसियों व मार्केट सचिव के साथ बैठक की। नायब तहसीलदार ने मंडी आढ़तियों से धान खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से बारे में पूछा। मंडी प्रधान नरेश सहारण ने बताया कि मंडी में इस समय जो धान पड़ा है, एजेंसियां उठान करने से उठान करने से हाथ पीछे खींच रही है। ऐसे में उसे स्टोर करने के लिए जगह की समस्या हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी मानकों के हिसाब से फिट होने के बावजूद परेशानी हो रही है। ऐसे में जब तक खरीदे गए धान मंडी से उठाकर उसका एग्जिट गेट पास ऑनलाइन नहीं कटता तब तक किसान के खाते में पेमेंट नही आएगी। राइस मिलर इस समय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। यह समस्या तभी हल हो सकती है जब राइस मिलर अपनी हड़ताल समाप्त करके मंडी में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने नायब तहसीलदार को बताया कि हम खरीद करने के लिए तो तैयार है, लेकिन खरीदे गए माल को स्टोर करने के लिए जगह की समस्या है। अगर जगह मिल जाए तो समस्या का कुछ हल निकल सकता है। नायब तहसीलदार ने खरीद एजेंसियों को समस्या के निवारण के लिए बीच का रास्ता निकालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीद मामले में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नही आने देना चाहती। इस अवसर पर मंडी प्रधान नरेश सहारण, पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, शीशपाल, जोगिंद्र, बाबू राम, लाभ सिंह, संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed