फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Randeep Surjewala targets BJP government over shortage of fertilizers in Kaithal

कैथल: रणदीप सुरजेवाला का खाद की किल्लत पर भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-आखिर क्यों नहीं नजर आ रही किसानों की पीड़ा

Mon, 25 Oct 2021 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Oct 2021 02:33 AM IST
सार

कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर किसानों से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। रणदीप ने कहा कि आखिर क्यों इस सरकार को किसान और मजदूरों की दशा समझ नहीं आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Randeep Surjewala targets BJP government over shortage of fertilizers in Kaithal
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

डीएपी खाद को लेकर किसान परेशान हैं और सरकार बेपरवाह। यह आरोप कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने लगाए हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कैथल स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला बोले कि प्रदेश में डीएपी की भारी कमी है। हालात यह हैं कि थानों में किसानों को डीएपी बांटी जा रही है। ऐसा भाजपा की सरकार ने पहली बार नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: निर्यात को 2 लाख करोड़ तक पहुंचाने की तैयारी, आयात-निर्यात बिजनेस मीट से टटोला जाएगा विदेशियों का मन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब-जब हरियाणा व दूसरे प्रदेशों में भाजपा की सरकार आई है। तब-तब किसानों को खेती के सामानों के लिए दर-दर भटकना पड़ा है। भाजपा सरकार ने यह पहली बार नहीं किया है। कांग्रेस के 10 साल के शासन में इस तरह की किसी को भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि खाद जरूरत से ज्यादा उपलब्ध थी। सुरजेवाला ने कहा कि किसान और मजदूर भाई पिछले कई दिनों से खाद के लिए लाइनों में खड़े हैं। सरकार को किसान-मजदूर की पीड़ा नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चरखी दादरी: खाद के लिए थाने के बाहर सुबह तीन बजे से लगी किसानों की कतार, छह घंटे बाद भी नहीं बंटे टोकन

आम आदमी पर दोहरी मार
सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार को इस बात का पता नहीं है कि अगर किसानों ने अनाज पैदा करना बंद कर दिया, तो न यह प्रदेश चलेगा और न ही देश। पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ोत्तरी ने जहां किसान व आम वर्ग की जेब पर भारी बोझ डाला है। वहीं, रसोई गैस, खाने का तेल, सब्जियों के बढ़ रहे दाम ने आम गृहिणियों की रसोई को भी प्रभावित किया है। जो इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed