{"_id":"663d51adfb7855996b0c83b4","slug":"sst-teams-keep-a-close-watch-on-vehicles-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386043-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाहनों पर पैनी नजर रखें एसएसटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाहनों पर पैनी नजर रखें एसएसटी टीमें
Fri, 10 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एसएसटी टीमों में कार्य कर रहे अधिकारी व कर्मचारी वाहनों पर पैनी नजर बनाए रखें। किसी वाहन में जांच प्रक्रिया के दौरान मादक पदार्थ, शराब, नकदी, महंगे गिफ्ट इत्यादि पाए जाते हैं तो उच्च अधिकारियों को सूचित करके उसे सीज करने का काम करें। निर्धारित नाकों पर अलर्ट मोड पर कार्य करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसएसटी टीमों में शामिल सदस्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात एसएसटी टीमों से अब तक किए गए कार्यों की फीडबैक ली।
उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर एसएसटी टीमें वाहनों की तलाशी गहनता से करें। वे अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास उसके वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी है तो उसके बारे में उसको पूरा विवरण देना होगा, यदि वाहन चालक नकदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाता है तो टीमों द्वारा नकदी को जब्त कर लिया जाएगा। संवाद
कहा कि व्यक्ति 50 हजार से दस लाख तक बिना अथॉरिटी के पैसों को नहीं ले जा सकता, अगर व्यक्ति के पास अथॉरिटी नहीं होगी तो एफएसटी व एसएसटी टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।