फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Srishti in song live, Komal first in radio jingle

Kaithal News: गाना लाइव में सृष्टि, रेडियो जिंगल में कोमल प्रथम

Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Srishti in song live, Komal first in radio jingle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला, हरियाणा के निर्देशानुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लघु सचिवालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें गाना लाइव प्रस्तुति में सृष्टि और रेडियो जिंगल प्रस्तुति में कोमल को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा गायन प्रतियोगिता में सोहन शर्मा, वीडियो प्रस्तुति में सोनिया और रैप प्रस्तुति में जसप्रीत को पहला स्थान मिला।

गौरतलब है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं का सशक्तीकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा, महिला शिक्षा आदि विषयों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके तहत गायन प्रतियोगिता, लाइव प्रस्तुति, रैप और वीडियो प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। विभाग की ओर से गठित की गई कमेटी के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी व खंड डब्लयूसीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान गायन प्रतियोगिता में कैथल के सोहन शर्मा ने प्रथम, फतेहपुर निवासी विद्या ने द्वितीय व करोड़ा निवासी कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीडियो प्रस्तुति में डोगर गेट निवासी सोनिया प्रथम, गांव कठवाड़ निवासी खुशी द्वितीय तथा पट्टी अफगान निवासी सतबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर गाना लाइव प्रस्तुति में सृष्टि प्रथम, विमला द्वितीय तथा ज्ञानों देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रैप प्रस्तुति में जसप्रीत ने प्रथम, जयभगवान ने द्वितीय तथा प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अंत में रेडियो जिंगल प्रस्तुति में कोमल प्रथम, सुनीता द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि विजेताओं के नाम मुख्यालय भेजे जाएंगे, जिसके बाद उनको विभिन्न पुरस्कार दिए जाएगें। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, शशि बाला तथा जिला बाल संरक्षण से रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed