फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, reginol games, hisar win, kaithal

रीजनल खेल में हिसार के नन्हे खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Tue, 24 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 24 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
sports, reginol games, hisar win, kaithal
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महाराजा जाट सूरजमल स्टेडियम में सोमवार को दर्शन अकादमी की ओर से दो दिवसीय रीजनल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंबाला, हिसार, कालका, अंबाला सहित अन्य जिलों से अकादमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बॉक्सिंग कोच राजेंद्र ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कोच राजेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। छोटी उम्र में ही बच्चों को खेल के प्रति अग्रसर करना चाहिए। जिससे वे आने वाले समय में एक अच्छा खिलाड़ी बन सके। इस दौरान 100, 200 व 300 मीटर दौड़, रस्सी कूदना प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी जिलों के खिलाड़ी ने अव्वल प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में हिसार अकादमी के जतिन प्रथम स्थान, कैथल के शुभम ने दूसरा व कैथल ही राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में अंडर 11 में हिसार की सिमरन ने प्रथम, अंडर 14 में हिसार की नैना ने प्रथम व लड़कों की अंडर 11 की 200 दौड़ में हिसार के आशीष, अंडर 14 के लड़कियों में हिसार की लक्की ने पहला, लड़कियों की स्पीकिंग दौड़ में अंबाला की प्रतीक्षा ने पहला, लड़कों में अंबाला के साहिल ने प्रथम, इसके साथ 400 मीटर की लड़कों की रिले दौड़ में हिसार के खुशहाल ने पहला, लड़कियों में हिसार की नैना ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता छात्र छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंत में दर्शन अकादमी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। मंच संचालन अमृत सरना व सचिन मिड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed