{"_id":"57eeb13f4f1c1bce4b573f2a","slug":"sports-kabaddi-khurana-player-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराना का छोरा करेगा आस्ट्रेलिया कबड्डी टीम का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराना का छोरा करेगा आस्ट्रेलिया कबड्डी टीम का नेतृत्व
Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
राज कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
खुराना गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राज कुमार कबड्डी में अपना परचम लहराया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में अपना नाम करने के बाद अब वह गुजरात में होने वाले प्रो कबड्डी विश्व कप में आस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व करेंगे। राज कुमार के भतीजे कर्ण सिंह मलिक ने बताया कि राज कुमार ने गांव में रहते हुए कबड्डी खेल को अपनाया था। गांव से शुरू कर उन्होंने जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में नाम कमाया और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया। कर्ण ने बताया कि राज कुमार ने दसवीं तक की शिक्षा गांव खुराना के स्कूल से ही प्राप्त की। इसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई भारत में करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए 2008 में आस्ट्रेलिया चले गए। वहां पर जाकर भी उनका कबड्डी प्रेम कम नहीं हुआ। वहां पर उन्होंने कबड्डी की टीम में अपना स्थान बनाया और इससे पूर्व पंजाब में आयोजित विश्व कबड्डी कप में भी उन्होंने आस्ट्रेलिया की टीम के साथ भाग लिया। अब वह गुजरात में 7 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक होने वाले प्रो कबड्डी विश्व कप में आस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।