फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, junior atheletics, players, kaithal

जूनियर एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sports, junior atheletics, players, kaithal
भाला फेंकता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैथल एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा गांव खानपुर स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में जिला ओपन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का पूरा श्रेय एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह को जाता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एवं कोच जसवंत सिंह ने किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जसवंत सिंह ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता में बच्चों की संख्या व एथलेटिक्स के प्रति बच्चों के जनून को देखते हुए उन्हें खुशी हुई है। भविष्य में वे जिला डीसी से मिलकर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की तरफ से इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाएंगे, ताकि बच्चों को आगे बढने का अवसर मिल सके। इस मौके पर खेल विभाग की तरफ से कोच गुरमीत सिंह, सुशील कुमार, कोच सतनाम सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
 अंडर-16 लड़कों की भाला फेंक प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, अभिषेक द्वितीय व वीरकर्ण ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की अंडर-20 भाला फेंक प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम स्थान पर रही। अंडर-16 लड़कों की 2000 मीटर रेस में आदेशपाल सिंह प्रथम, रवि द्वितीय पर रहे। अंडर-20 लड़कों की लंबी कूद में रजत प्रथम, दीपक द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की अंडर-20, 100 मीटर रेस में नीलम प्रथम, पूनम द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की अंडर-14, 600 मीटर रेस में भावना प्रथम, पिंकी द्वितीय व अमीजोत  तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed