फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spices in mid-day meals should be added keeping the children's needs in mind: Deputy Commissioner

मिड डे मील में बच्चों के हिसाब से ही मसाले डाले जाएं : उपायुक्त

Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Spices in mid-day meals should be added keeping the children's needs in mind: Deputy Commissioner
शेरगढ़ के स्कूल में बच्चों से बात करती डीसी। प्रवक्
कैथल। डीसी अपराजिता ने सोमवार को गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने स्वयं मिड डे मील खाकर देखा और निर्देश दिए कि मिड डे मील में बच्चों के हिसाब से ही मसाले डाले जाएं। उन्होंने स्कूल के खेल के मैदान सहित कक्षाओं में साफ-सफाई सुनिश्चित करवाते हुए रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अपराजिता सबसे पहले प्राथमिक कक्षाओं में पहुंचीं। उन्होंने पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लैब का निरीक्षण किया। स्कूल में निर्माणाधीन कमरों का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए कि कक्षाओं में सफाई सुनिश्चित करवाई जाए। कक्षाओं में बंद पड़े पंखों के बारे में पूछने पर पता चला कि 11 बजे से बिजली कट लगा हुआ है। डीसी ने स्कूल मुखिया को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क करके पता लगाए जाए कि बिजली कट क्यों लगा है? ताकि बच्चों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी अपराजिता ने स्कूल के खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया। मैदान में साफ-सफाई न होने पर डीसी ने सख्त निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने स्टॉफ रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए एक शेडयूल तैयार करने के निर्देश दिए। डीसी अपराजिता स्कूल में बने मिड डे मिल का निरीक्षण किया और स्वयं भी बच्चों के संग बैठकर मिड डे मिल में बना खाना (दाल-चावल) खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए मैन्यू के अनुसार ही खाना उपलब्ध करवाया जाए और खाना गुणवत्तापरक हो। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान कोई भी लापरवाही न बरती जाए। बच्चों के स्वाद अनुसार ही मसाले डाले जाएं। उन्होंने मिड डे मिल में खाना खाने के बाद धोने वाले बर्तनों का भी निरीक्षण किया और कहा कि बर्तनों को साबुन के साथ अच्छे से धोया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed