फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Speed of vehicles slowed down due to fog, mercury dropped

Kaithal News: कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, पारा लुढ़का

Sun, 24 Dec 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Speed of vehicles slowed down due to fog, mercury dropped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिले में शनिवार को सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर मंद पड़ गई और चालकों हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय फसलों पर भी कोहरा जमा पाया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 134 से बढ़कर 302 पर पहुंच गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र वर्मा के मुताबिक आगामी सप्ताह में मौसम स्थिर बना रहेगा। सुबह शाम कोहरा होने की संभावना है और दिन में हलकी धूप भी निकलेगी। कोहरा गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है। जितना कोहरा होगा उतना ही गेहूं की फसलों में फुटाव होगा।
विज्ञापन

वहीं सीवन क्षेत्र में शनिवार सुबह पड़ी गहरी धुंध ने वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। सुबह के समय क्षेत्र में खेतों में कोहरा जमा हुआ था। धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय भी वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइटें जलाकर चलना पड़ रहा था। कोहरे के कारण ठंड भी अधिक रही। सुबह के समय लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। सड़क के किनारे खड़े लोग अलाव सेंकते नजर आए।
दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते एक बार फिर ठंड बढ़ गई। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह के समय बाजार सुनसान रहे और दोपहर होते होते इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंचे। शाम को भी जल्दी ही बाजार सुनसान हो गए।
क्षेत्र के किसान जरनैल सिंह, गुरदयाल सिंह मलिकपुर, राजेश रहेजा, भीषू चौधरी, राजविंद्र सिंह, सुरेंद्र सरदाना, सतीश सरदाना, कुलदीप सिंह, जगरूप सिंह, अंतरजीत सिंह का कहना था कि ठंड और कोहरा सरसों व गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है। आने वाले दिनों में ठंड ओर अधिक बढ़ने की संभावना है।


राजमार्ग पर स्कूल बस और कार भिड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को धुंध के चलते गांव चंदाना मोड़ के पास एक निजी स्कूल बस और सरकारी कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस सवार विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस टर्न ले रही थी। इस दौरान जिला जींद के डीआरडीए अधीक्षक की सरकारी गाड़ी बस के अगले टायर के नीचे फंस गई। दो वाहनों के टकराने से राजमार्ग के दोनों तरफ कतार में चल रहे अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहताश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक तरफ करते हुए बाधित हुए मार्ग को सुचारू करवाया।

पुलिस के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी गाड़ी के चालक जितेंद्र कुमार के बयान अनुसार सुबह डीआरडीए जींद के अधीक्षक की सरकारी गाड़ी कैथल की तरफ जा रही थी। इसमें अधीक्षक के कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार और लेखाकार सुमित कुमार सवार थे। चंदाना गांव के मोड़ के पास दोनों वाहन टकराने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त सरकारी गाड़ी को पुलिस थाना लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed