फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special train to leave for Somnath on June 8

Kaithal News: सोमनाथ के लिए 8 जून को रवाना होगी विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Special train to leave for Somnath on June 8
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि सरकार की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। आगामी 8 जून को हरियाणा से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा बिल्कुल नि:शुल्क होगी। इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। पात्र व्यक्ति अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम निर्धारित की गई है। इसके लिए सरल पोर्टल पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है। इससे पहले सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या, प्रयागराज, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। सभी पात्र योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed