{"_id":"68376004cf311234cb0973ee","slug":"special-campaign-to-stop-the-use-of-polythene-challans-issued-kaithal-news-c-18-1-knl1004-657610-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए विशेष अभियान, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए विशेष अभियान, काटे चालान
Thu, 29 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 29 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका प्रशासन ने पॉलिथीन के उपयोग रोकने के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इसके बाद नगर पालिका सचिव पवन शर्मा के नेतृत्व में सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा ने अपनी टीम के साथ बाजारों में औचक निरीक्षण किया। पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए चार दुकानदारों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर पालिका के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है। दोबारा पॉलिथीन का उपयोग करते पकड़े जाने पर दुकान सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से पर्यावरण के हित में कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। सचिव पवन शर्मा ने कहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण किया जाएगा। सुपरवाइजर ने स्पष्ट किया कि पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।