फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP honors CIA Kalayat police team.

Kaithal News: सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
SP honors CIA Kalayat police team.
सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया सम्मानित - फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर ​​भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद
कैथल। लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू करने और अन्य आरोपियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए कलायत पुलिस टीम की ओर से 21 जून को आरोपी पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा को 21 जून को किठाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था। जो आरोपी कलायत होटल पर लूट का प्रयास करने और कैथल से एक स्कूटी सहित नकदी लूटने के मामले में वांछित था। इसके अतिरिक्त इस टीम की ओर से अवैध असलहा रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को काबू करके बेहतरीन कार्य किया गया था। एसपी की ओर से सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार, एएसआई राजीव, एएसआई सुभाष, एएसआई मंजीत, एचसी बलकार, एचसी संदीप सहित अन्य टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है।

सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया सम्मानित

सीआईए कलायत पुलिस टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया सम्मानित- फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed