फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP honored the families of six martyrs

Kaithal News: छह शहीदों के परिवारों को एसपी ने किया सम्मानित

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP honored the families of six martyrs
कैथल। आजादी के अमृत महोत्सव की बेला पर ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों की याद में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन कैथल में एसपी अभिषेक जोरवाल ने जिला पुलिस विभाग के शहीद हो चुके छह कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित करके शहीदों की याद में एक-एक शॉल व 2100-2100 रुपये स्मृति स्वरूप भेंट किए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि 31 मार्च 1989 को शहीद सिपाही राम सिंह निवासी जाजनपुर थाना ढांड जो डीएसपी रणवीर सिंह के साथ चालक थे। उनकी गाड़ी पर उग्रवादियों ने घात लगा कर हमला बोल दिया तो राम सिंह उग्रवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 26 जनवरी 1992 को शहीद सिपाही कृपाल सिंह निवासी हरिगढ किंगन थाना चीका जो गार्द पिंजौर जिला पंचकूला में तैनात थे। वहां पर उग्रवादियों ने गार्द पर हमला करके असलहा छीनने का प्रयास किया। उनका मुकाबला करते हुए कृपाल सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्तूबर 1992 को शहीद सिपाही गुलजार सिंह निवासी हाबडी थाना पूंडरी जो गुहला थाना क्षेत्र में उग्रवादियों के साथ लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इसके अलावा शहीद एसआई अनूप सिंह निवासी जींद, ईएचसी विजय कुमार निवासी खुराना रोड कैथल व एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी कॉलोनी कैथल जो कोरोना काल के दौरान कर्तव्य पूर्ण ढंग से दिन रात मुस्तैदी पूर्वक जनता की सुरक्षा व भलाई में कार्य करते हुए कोरोना महामारी से ग्रस्त होने पर एसआई अनूप सिंह 21 अप्रैल 2021 को, ईएचसी विजय 13 अगस्त 2020 को व एसपीओ दलबीर सिंह 5 जून 2021 को शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि हमें उन अमर शहीदों के बलिदान पर गर्व है, जिनके शौर्य के कारण देश सुरक्षित है। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह, डीएसपी ललित कुमार, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई सतपाल सिंह, एसपी प्रवाचक एसआई रमेशचंद व एचसी अजय मौजूद रहे। इससे पूर्व पुलिस लाइन कैथल में पहुंचे एसपी अभिषेक जोरवाल ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चल रही परेड की तैयारी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed