Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Some hopes fulfilled, many still left

Kaithal News: कुछ उम्मीदें पूरी, कई हैं बाकी

Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Some hopes fulfilled, many still left
निशीकांत शर्मा
विज्ञापन

कलायत। आनंद, अनुभूति, सत्ता परिवर्तन, समस्याओं व मांगों की खट्टी मीठी यादों को लेकर वर्ष 2024 आने वाले साल के सुस्वप्रों को लेकर पूरा हो गया। 2024 में युवाओं को अपनी मेहनत के दम पर नौकरियां मिलने से जो अनुभूति हुई उसका आनंद उन्होंने और उनके परिवार ने मिल कर मनाया।

कलायत नगर की एक अति मध्यम परिवार की बेटी राखी का हरियाणा सिविल सेवा, गांव बालू के दीपक जागलान का ज्यूडिशरी व इसी गांव के मोहित धीमान का यूपीएससी परीक्षा में भू- वैज्ञानिक के रूप में हुए चयन ने पूरे उपमंडल में ही आनंद की अनुभूति प्रदान की।
विज्ञापन


इनके चयन का सुखद परिणाम इस रूप में सामने आया की युवाओं को अब मेहनत पर भरोसा जागा है। युवा वर्ग अब परीक्षा की तैयारियों को लेकर लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटरों में जाने लगा। मंदिरों व गांव की पंचायतों ने भी उनसे कदमताल मिलाते हुए युवाओं को गांव में ही लाइब्रेरी का तोहफा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलका में सत्ता का हुआ परिवर्तन ः विधानसभा चुनाव में कलायत हलका में सत्ता भाजपा के हाथों से खिसक कर कांग्रेस की झोली में चली गई। कांग्रेस के विधायक ने तो नौ अक्तूबर के बाद लोगों के सुख दुख तो दूर अपने हलका के भी दर्शन तक नहीं किए।

नहीं बन पाया खेल स्टेडियम ः पिछले दो दशकों से कलायत के युवा वर्ग की स्टेडियम की मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया। इसके कारण से बच्चों को सड़कों या नहर की पटरियों पर ही अभ्यास करना पड़ रही है। कलायत नगर में खेल स्टेडियम की मांग वर्षों पुरानी है। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार भी किया था पर अब तक युवाओं को अपनी तैयारी नहर की पटरी पर ही करना पड़ रही है।

बीच अधर में ही लटके रहे अधूरे निर्माण कार्य व मूलभूत सुविधाएं ः करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला अग्रसेन पार्क दस साल में भी पूरा नहीं हो पाया। इस पार्क में मुख्य द्वार तक नहीं लगाए जा सके जिससे यह पार्क केवल आवारा पशुओं की शरणस्थली बन कर रह गया। पांच करोड़ खर्च होने के बाद भी कार्य अधूरा ही है।

वार्ड नंबर 11 में बनने वाला भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र दो करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी पिछले दो प्लान से अधूरा ही पड़ा है और जर्जर हालत में पहुंच गया। महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र लोगों के प्रयोग में तो आ गया पर मूलभूत सुविधाएं 10 सालों में भी पूरी नहीं हो सकीं।

निकासी कार्य अधूरा ः कलायत एसटीपी से संशोधित पानी की निकासी के लिए अमीन ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने का काम सितंबर 2023 में शुरू हुआ जो 2024 में भी पूरा नहीं हो पाया। कलायत एसटीपी से अमीन ड्रेन तक 17 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है पर कार्य बीच में हीं बंद पड़ा है। संवाद


कपिल तीर्थ का इंतजार

पौराणिक कपिल तीर्थ 2024 में भी अपने विकास को लेकर तरसता ही रहा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इस साल में तीर्थ की कोई सुध नहीं ली। परिक्रमा मार्ग न दुरुस्त हुआ और न ही गंदे पानी की निकासी और शुद्ध जल के भराव की मांग पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed