{"_id":"6840a4021cbef068200549ce","slug":"solar-plates-damaged-due-to-falling-of-tree-in-agondh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662909-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अगोंध में पेड़ गिरने से सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अगोंध में पेड़ गिरने से सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आई तेज आंधी ने अगोंध गांव समेत आस-पास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ों की डाले टूट गई और खेतों, घरों व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।
अगोंध गांव के किसान नवजीत सिंह को इसमें खासा नुकसान हुआ, जिनकी सरकारी अनुदान पर लगी सोलर प्लेटें आंधी की चपेट में आ गईं। गांव निवासी नवजीत सिंह ने सरकारी योजना के तहत खेत में नलकूप के लिए सोलर पैनल लगवाए थे। यह पैनल उन्हें नलकूप चलाने और सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने हेतु दिए गए थे। मंगलवार को जब अचानक मौसम बदला और आंधी आई, तब उनके खेत के पास का एक पेड़ की बड़ी टहनी तेज हवा के चलते टूट कर गिर गई।
पेड़ की भारी टहनी सीधे सोलर प्लेटों पर आ गिरी, जिससे चार सोलर प्लेटें टूट गईं और उपयोग के लायक नहीं बचीं। नवजीत सिंह ने बताया कि यह प्लेटें उनकी खेती के लिए अत्यंत जरूरी थीं और अब इस नुकसान से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।