फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sohni of IG College is topper in BA, Mehak is second

Kaithal News: आईजी कॉलेज की सोहनी बीए में टॉपर, महक दि्वतीय

Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sohni of IG College is topper in BA, Mehak is second
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष (छठा सेमेस्टर) की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है।

सोहनी ने 91.33% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। महक ने 90.27% अंकों के साथ द्वितीय, हिमांशी ने 90.23% अंकों के साथ तृतीय, मुस्कान ने 88.60% अंकों के साथ छठा, जबकि नेहा और तमन्ना ने 87.75% अंकों के साथ नवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। महासचिव नरेंद्र मिगलानी, भूषण नरवानिया, सुदर्शन गुप्ता और अमरजीत छाबड़ा ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्रभारी श्रीमती श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को सराहा। इस मौके पर डॉ. सलिंद्र आचार्य, डॉ. मोनिका गूगलानी, प्रो. अलका गोयल, डॉ. दीपा अत्रि, प्रो. सुदेश, प्रो. रश्मि, प्रो. राधिका और प्रो. शगुन भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed