फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Social organizations and progressive farmers set up stalls

Kaithal News: सामाजिक संस्थाओं, प्रगतिशील किसानों ने लगाए स्टॉल

Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Social organizations and progressive farmers set up stalls
कैथल। भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी प्रीति ने रिबन काटकर किया। कैथल में तैनात प्रशिक्षु आईएएस अंकिता पुवार सहित जिले के आला अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। डीसी ने एक-एक स्टॉल पर जाकर जानकारी हासिल की। कई स्टॉल पर पहुंचने पर आयोजकों ने डीसी सहित अधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सबसे पहले स्टॉल पर जियो गीता संस्था ने श्रीमद्भगवद्गीता को विराजमान किया। इसके बाद उनकी आराधना की गई। डीसी ने संस्था द्वारा हर साल लगाए जाने वाले इस स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


संस्था से जुड़े सदस्यों सुषम कपूर, गुलशन पपरेजा, अजय भंजाना, रिंकू टूटेजा, अमित चुघ, पारस गाबा, सुरजीत कपूर, गगन सेठी, सुनील खुराना, दिनेश पाठक एडवोकेट, मदन लाल सहित अन्य ने डीसी को बताया कि हर साल गीता जयंती पर उनका स्टॉल लगाया जाता है। जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन स्टेज बना प्रतिभा प्रदर्शन का केंद्र ः प्रदर्शनी स्थल पर ओपन स्टेज बनाया गया है। जहां लोगों ने उद्घाटन के समय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयुष विभाग के माध्यम से युवाओं ने योग क्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसकी मुख्य अतिथि डीसी प्रीति ने खूब सराहना की। इसके बाद स्कूली बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी। संवाद

इन विभागों ने लगाई है प्रदर्शनी
नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन कैथल का अवलोकन किया। इसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग कैथल, जिला अग्रणी प्रबंधक, आयुष विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, दी कैथल सहकारी चीनी मिल्स लि., कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, बागवानी विभाग, हिंदू परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, पुलिस विभाग / आरएसओ, राजेश कुमार, खेड़ी सिकंदर (प्रगतिशील किसान), अमनदीप (सिर्फ असली देसी गाय दूध डेयरी फार्म), श्री श्याम रसोई विक्की गोयल, हैफेड विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, खेल विभाग, जिला निर्वाचन अधिकारी , जिला रोजगार अधिकारी ने स्टॉल लगाए हैं। डीसी ने यहां अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed