फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Social issues will be discussed in the Hindu conference

Kaithal News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक मुद्दों पर होगा मंथन

Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Social issues will be discussed in the Hindu conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित जाट कॉलेज में अमरगढ़ कॉलोनी की आयोजन समिति द्वारा 22 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं हरियाणा राइस मिलर्ज एंड डीलर्ज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मूल संदेश “हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा” रखा गया है। इसी भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सार्थक संवाद और विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान संयुक्त परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के संवर्धन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। छाबड़ा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. डी.पी. गुप्ता उपस्थित रहेंगे, जबकि भूतगिरी डेरा, अमरगढ़ कॉलोनी के महंत बलवान गिरी का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन के सह-संयोजकों में राकेश बंसल, भगवान दास शर्मा, पार्षद रामफल सैनी, जग्गा सैनी, पार्षद शमशेर फौजी और पार्षद संजय शामिल हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज झाम को सौंपी गई है। समापन पर लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति, स्वागत समिति और अन्य कार्यकर्ता क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। निमंत्रण पत्र के साथ हवन सामग्री भी वितरित की जा रही है। इस अवसर पर राणा बंसल, मनजीत, रिंकू सैनी, सतीश सोनी, केशव बंसल और रमेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed