{"_id":"676eefd304494943230ecd97","slug":"so-far-larvae-have-been-searched-in-9402-houses-and-shops-kaithal-news-c-245-1-kht1001-125806-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब तक हो चुकी 9402 घरों दुकानों में लार्वा की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब तक हो चुकी 9402 घरों दुकानों में लार्वा की तलाश
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर के 9402 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की तलाश की जा चुकी है। उधर बुखार से पीड़ित नौ लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है।
डेंगू के मच्छर का लार्वा मिलने पर सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 4622 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 4755 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है।
सभी को नोटिस दिए गए हैं। वहीं, राहत की बात यह भी रही कि जिले में अब डेंगू का कोई नया संक्रमित केस नहीं मिल रहा। बता दें कि पिछले कुछ दिन से जिले में डेंगू के संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या पर रोक लगी है।
विज्ञापन
यह जिलावासियों के लिए राहत की बात है। वहीं, अब तक जिले में डेंगू के 77 संक्रमित मरीज आ चुके हैं।डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। इसको लेकर विभाग की टीमें लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। सभी से अपील है कि बचाव के लिए सतर्कता जरूर बरतें।