{"_id":"691f6a088063537fce086a4c","slug":"smuggler-arrested-in-opium-seizure-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785073-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अफीम बरामदगी मामले में तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अफीम बरामदगी मामले में तस्कर गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से एसपी उपासना के निर्देश पर कैथल पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। 505 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने मुख्य तस्कर से पूछताछ के बाद नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि 19 नवंबर को सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कैथल बाईपास, करनाल रोड ब्रिज के पास से स्कूटी पर अफीम की तस्करी कर रहे आरोपी गौरव, निवासी लाल प्याऊ सर्राफा बाजार, कैथल को काबू किया था। उसकी स्कूटी से 505 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। इस पर थाना तितरम में मामला दर्ज कर आगामी जांच एसआई जयभगवान को सौंपी गई थी।
आरोपी गौरव से रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि उसे यह अफीम गांव गुलियाना निवासी प्रदीप ने सप्लाई की थी। तब एसआई जयभगवान ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी गौरव को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि सप्लायर प्रदीप को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। संवाद