{"_id":"6664f5bc0c06cf137607d616","slug":"smriti-bura-wins-neet-by-scoring-685-marks-kaithal-news-c-245-1-kht1002-116807-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नीट में स्मृति बूरा ने 685 अंक लेकर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नीट में स्मृति बूरा ने 685 अंक लेकर मारी बाजी
विज्ञापन
११-कैथल। नीट की परीक्षा में ६८५ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा स्मृति
नीट में स्मृति बूरा ने 685 अंक लेकर मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की छात्रा स्मृति बूरा ने नीट की परीक्षा में प्रथम चरण में उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय, जिले तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा स्मृति बूरा ने 720 में से 685 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 6499 रैंक हासिल किया।
छात्रा का कैटेगरी रैंक 673 रहा। स्मृति बूरा ने बताया कि मैंने दूसरी कक्षा से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था और अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। मेरी सफलता के पीछे स्कूल के शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। साथ ही मैंने अपनी लगन, मेहनत और 10 से 11 घंटे लगातार पढक़र मैंने यह सफलता हासिल की है।
स्कूल प्रबंधक कमेटी ने भी मेरी सफलता के पीछे बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। स्कूल के प्रधानाचार्य मिस्टर पंकज गुप्ता ने होनहार छात्र स्मृति बूरा व उसके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने का यह नतीजा है कि आज नीट की परीक्षा में हमारे विद्यालय के बच्चे सफलता हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगले कुछ ही वर्षों में यहां के विद्यार्थी निश्चित रूप से मेडिकल, इंजीनियरिंग और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर सहारण ने बताया कि हमारे स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं।
शिक्षा के महत्व को देखते हुए जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को हर विभाग में सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा। हमारे स्कूल का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है, जिसमें इसी छात्र स्मृति बूरा ने 12वीं कक्षा में (मेडिकल) 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने विद्यालय, परिवार माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है।