फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Smart cards will not be made at bus stands under Happy Scheme

Kaithal News: हैप्पी योजना के तहत बस स्टैंड पर नहीं बनेंगे स्मार्ट कार्ड

Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Smart cards will not be made at bus stands under Happy Scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत बनने वाले स्मार्ट कार्ड बस स्टैंड पर न बनकर ऑनलाइन माध्यम से बनेंगे।

इस योजना के तहत पहले सरकार ने कार्ड बनाने के लिए सहायता केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया था, लेकिन अब यह कार्ड केवल अटल सेवा केंद्र के माध्यम से बनेंगे। इसके लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की ओर से आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार अब तक करीब डेढ़ हजार परिवारों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया है।
विज्ञापन


यह है हैप्पी योजना ः प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को इसका लाभ मिल पाएगा। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ड कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पाएंगे। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा हुआ होगा। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य कीमत सरकार की ओर से ही अदा की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने सात मार्च को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ई स्मार्ट बनाने शुरू कर दिए गए है। योजना के तहत बस अड्डा पर स्मार्ट कार्ड बनने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। - रोहताश जांगड़ा, संस्थान प्रबंधक, बस अड्डा, कैथल।



पीपीपी से होगी पहचान कार्ड के लिए देने होंगे महज 50 रुपये

इस योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य करीब 110 रुपये

की कमी सरकार की ओर से ही

अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed