फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Slogans raised against FCI management

Kaithal News: एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 06 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against FCI management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय खाद्य निगम गोदाम ढांड में कार्यरत मजदूरों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांगों के लिए एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

रघुवंश राय व रामचंद्र साहनी ने कहा कि सरकार गरीब मजदूरों का शोषण करना बंद कर दें, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। जब तक एफसीआई प्रबंधन उनकी मांगों को नही मानता तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।


कहा कि 2017, 19 व 22 में एफसीआई प्रबंधन की ओर से सिंगल लेबर सिस्टम लागू करने के लिए अंडर टेकिंग लिए गए थे,लेकिन आज तक लागू नही किया गया है।

एनडब्ल्यूएनपी श्रमिकों को डिपार्टमेंटल लेबर की तर्ज पर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाए। एफसीआई गोदाम ढांड में एनडब्ल्यूएनपी होल्डिंग श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा रेलवे विलंब शुल्क श्रमिकों से काटना बंद किया जाए। ढांड गोदाम में मजदूरों को 170 फीट की दूरी पर रेलवे रैक में माल को लोडिंग करना पड़ता है। जिसके लिए अतिरिक्त मजदूरी दी जाए। कहा कि नौ दिसंबर तक एफसीआई गोदाम स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा। 10 दिसंबर को नई दिल्ली मुख्यालय पर 12 बजे अधिकार रैली के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। अगर फिर भी उनकी मांगे नही मानी गई तो उसी दिन सायं चार बजे से एफसीआई के मुख्यालय दिसंबर को चार बजे से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र यिंह, पोलिस चौधरी, महेंद्र जडौला, विगनेश चदं, सुधीरपाल, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, बाबू राम, सुल्तान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed