फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six people including a woman arrested from Jammu for kidnapping a youth and demanding ransom

Kaithal News: युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती जम्मू से महिला सहित छह गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Six people including a woman arrested from Jammu for kidnapping a youth and demanding ransom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिणंद गांव निवासी युवक विदेश भेजने के नाम पर अपहरण करके लाखों रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अपहरण किए गए युवक को भी छुड़वाया गया।

मामले में आरोपी हर्षवीर, सोनू व अमित को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने व्यापक पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर अपने कार्यालय में एसपी आस्था मोदी ने पत्रकारों के सामने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने एक तय योजना के तहत युवक अंकित को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सिणंद निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा अंकित अकसर उनकी रिश्तेदारी में उझाना गांव आता जाता रहता था। वहां उसकी पहचान उझाना निवासी अंकित के साथ हो गई। अंकित उझाना ने उसके बेटे की पहचान धमतान साहिब निवासी सोनू से करवाई व उन्होंने उसके बेटे को 19 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात की।

20 अप्रैल को उनके बेटे के फोन के बाद उसके बेटे का फोन बंद आने लगा। 22 अप्रैल को सुबह उसके बेटे का फोन आया कि उसका अपहरण हो गया है और फोन कट गया है। कुछ देर बाद अपहरणकर्ता का फोन आया और उसके साथ 25 लाख रुपये खाते में डालने की बात कही गई। इसके बाद 12 लाख रुपये खाते में डालने की बात बोली गई। कलायत थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने मोबाइल ट्रेसिंग सहित अन्य तकनीकी तरीकों से काम करते हुए रेशम नगर जम्मू निवासी आरोपी सुमेघा शर्मा व संगरूर निवासी हर्षवीर को पंजाब से काबू किया।

तब पुलिस टीम ने आरोपी हर्षवीर को साथ लेकर पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की पहचान करके जम्मू से चौरा जम्मू निवासी आरोपी अमित को काबू किया। आरोपी अमित से पूछताछ के बाद जंग गांव जम्मू स्थित आरोपी शमशेर के मकान पर दबिश देकर सोनू, राजेंद्र, शमशेर सिंह को काबू किया गया। इसके बाद अपहरण हुए अंकित को उनके कब्जे से रिहा करवाया गया।

आरोपी सोनू की जानकारी आरोपी हर्षवीर को थी। पीड़ित अंकित की सोनू के साथ कनाडा भेजने के बारे में बात हुई थी। सोनू की ओर से हर्षबीर से बात करके अंकित को बस से जम्मू ले जाया गया। योजना के अनुसार अमित उनको गाड़ी में जंग गांव शमशेर के घर ले गया। योजना के अनुसार वहां पहले से ही आरोपी राजेंद्र, शमशेर मौजूद थे। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिंगरप्रिंट के लिए बुलाया जम्मू

20 अप्रैल को अंकित ने अपने पिता को फोन कर पर कहा कि उसे फिंगरप्रिंट देने के लिए जम्मू जाना पड़ा है इसलिए उसकी खाते में एक लाख रुपये डालने को कहा। पैसे भेजने के बाद उसका फोन बंद आना शुरू हो गया। 22 अप्रैल को अंकित का फोन आया कि उसे किडनैप कर लिया गया है। इतना कहते ही उसकी कॉल कट गई थी।

ये हैं आरोपी

n
आरोपियों में महिला आरोपी रेशम नगर जम्मू निवासी सुमेघा शर्मा के अलावा संगरूर निवासी हर्षवीर, धमतान साहिब निवासी सोनू, चौरा जम्मू निवासी अमित, जोदियां खनुर जम्मू निवासी राजेंद्र व जंग रामगढ़ जम्मू निवासी शमशेर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed