{"_id":"6a00e3a19fc11378750c75d0","slug":"six-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-people-abroad-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149162-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे
विज्ञापन
कैथल। दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने करीब छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने दोनों युवकों को लक्जमबर्ग भेजने और वहां पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस संबंध में पीड़ित युवकों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डोगरा गेट कैथल निवासी शरणदीप सिंह और निर्मल सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे विदेश जाने के इच्छुक थे। इस बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने गांव सिलाखेड़ा निवासी गुरविंद्र सिंह और उसके पिता हरजिंद्र सिंह से बातचीत की। आरोपियों ने कहा कि वे उनको लक्जमबर्ग भेज देंगे और अच्छे वेतन वाली नौकरी मिलेगी। इसके लिए दोनों को पांच लाख रुपये देने होंगे और टिकट के पैसे अलग से देने होंगे।
इस पर उन्होंने 14 अगस्त 2025 को अपना-अपना पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेजों की कॉपी आरोपियों को दे दी। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि लक्जमबर्ग में जिस व्यक्ति के पास तुम्हें नौकरी मिलेगी उसके साथ कॉन्ट्रेक्ट करना होगा।
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब उन्होंने आरोपियों से वीजा के बारे में पूछा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। बाद में उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। जब वे आरोपियों से उनके पास जाकर मिले तो कहा कि तुम्हारा काम जल्दी ही हो जाएगा। फिर भी उनको विदेश नहीं भेजा। दस्तावेज व रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी।