फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six lakh rupees cheated in the name of getting a job in Electricity Corporation

Kaithal News: बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे छह लाख रुपये

Fri, 04 Aug 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees cheated in the name of getting a job in Electricity Corporation
कैथल। बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जींद के गांव मोहल खेड़ा निवासी सचिन ने बताया कि वह इस समय डोगरा गेट कैथल में रह रहा है। जुलाई- 2021 में उसकी जान-पहचान राधा स्वामी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत से हुई। उसका व आरोपी का आपस में घर तक आना-जाना हो गया। इंद्रजीत ने उसे कहा कि उसकी जान-पहचान बड़े
विज्ञापन


अधिकारियों व मंत्रियों के साथ है और वह उसको किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है।

इंद्रजीत ने कहा कि आजकल बिना पैसे लिए दिए कोई कार्य नही होता। वह उसको बिजली निगम में क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे। दो दिन बाद पैसो का इंतजाम करके चार लाख रुपये उसके घर पर दे दिए। कुछ समय बाद बाकि पैसे 50 हजार रुपये का चेक व और कुछ पैसे पिता के खाते 23 अगस्त को खाते में डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद उसने अपने मकान पर बुलाया और कहा कि मिठाई बांट दो आपकी नौकरी बिजली निगम में लग गई है और उसे बिजली निगम का नियुक्ति पत्र दे दिया। जब इस पत्र के बारे में कई जगह पता किया तो वह फर्जी निकला। बाद में आरोपी से रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेश भेजने के नाम पर सात लाख हड़पे
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी जुबली हिल्स हैदराबाद निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरकड़ा निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। उसका दोस्त अमेरिका गया हुआ है। उसने इस बारे में अपने दोस्त से जिक्र किया तो उस दोस्त ने अरुण कुमार व पवन कुमार से बात करवाई। दोनों के साथ हुई बात में 14 लाख रुपये में इंग्लैंड जाने की बात तय हुई। उसने आरोपियों को सात लाख रुपये दे दिए। इसके बाद काफी समय तक उसने इंतजार किया। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। इसके बाद उसके फोन उठाना भी बंद कर दिए। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज था। आरोपी का पूछताछ के लिए सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed