फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six accused grabbed 52.74 lakh, case registered

Kaithal News: छह आरोपियों ने 52.74 लाख हड़पे, मामला दर्ज

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six accused grabbed 52.74 lakh, case registered
कैथल। शिक्षण संस्थान में नए कोर्स एड करवाने और नई बिल्डिंग बनवाने के लिए लोन दिलाने के नाम पर छह आरोपियों ने एक व्यक्ति से 52 लाख 74 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी दिल्ली निवासी है।
विज्ञापन

गांव ट्योंठा निवासी कविराज शर्मा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह गांव में ही अपनी एक संस्था श्री गीता निकेतन शिक्षा समिति के अधीन गीता निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाता है। 22 अप्रैल 2022 को जब वह एक स्कूल सेमिनार में गया हुआ था तो उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी प्रेमजीत राय से हुई। आरोपी ने स्वयं को वित्त मंत्रालय में कार्यरत होने की बात कही और उससे मित्रता कर ली। बातचीत के चलते एक दिन उसने आरोपी से कहा कि वह अपने स्कूल में कुछ गए कोर्स एड करना चाहता है और नई बिल्डिंग बनवानी है। क्या उसके स्कूल पर कोई लोन हो सकता है।
विज्ञापन

आरोपी प्रेमजीत राय ने कहा कि वित्त मंत्रालय में होने के कारण उसके दिल्ली के विदेशी बैंक से अच्छे संबंध हैं। अगर उसके सारे कागजात सही हैं तो इंडियन बैंक की बजाय उनका बैंक ज्यादा लोन अमाउंट दे देगा। आरोपी ने उससे सारे दस्तावेज ले लिए और बैंक लोन की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही। आरोपी ने कहा कि उसका दिल्ली ब्रांच में खाता भी खुलवाना होगा। इसमें लगभग सात लाख 50 हजार रुपये खर्च होगा। 24 जुलाई 2022 को आरोपी प्रेमजीत राय ने उसकी मुलाकात बैंक के कथित मैनेजर विजय शर्मा से करवाई और रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित कविराज ने बताया कि इस प्रकार अलग-अलग बहाने बनाकर आरोपी प्रेमजीत राय, उसके बेटे साहिल, विजय शर्मा, संजय जैन, लक्ष्मण सैनी व हरजीत राजपूत ने उससे 52 लाख 74 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक ले लिए। आरोपियों ने न तो उसको लोन दिलाया और न ही उसके रुपये वापस दे रहे हैं। पैसों के बारे में बात करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। एसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed