फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sivan Panchayat President's fate decided today

Kaithal News: सीवन पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला आज

Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sivan Panchayat President's fate decided today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन पंचायत समिति की अध्यक्ष मनजीत कौर की कार्यप्रणाली से नाराज पंचायत समिति सीवन के 16 में से 11 सदस्यों ने अविश्वास जताया था। 11 सदस्यों ने एडीसी कैथल को अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र सौंपे थे।

नाराज सदस्यों का कहना था कि अध्यक्ष खुद कार्य नहीं करती हैं। उसके स्थान पर पति काम करते हैं। कुर्सी पर भी वही बैठते हैं। काम में भेदभाव भी है। इसी कारण से अध्यक्ष से नाराज चल रहे सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एडीसी कैथल को 12 अगस्त को शपथ पत्र सौंप दिए थे। प्रशासन की ओर से 29 अगस्त को ही इस बारे में बैठक बुलाई गई थी परंतु आदर्श अचार संहिता लगने के कारण यह बैठक टल गई थी और अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब सीवन की पंचायत समिति के सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को सीवन के खंड कार्यालय में बाद दोपहर बैठक बुलाई गई है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। पंचायत समिति के सदस्यों का कहना था कि उनके वार्ड में काम नहीं हो पा रहे हैं। जब भी काम के लिए चेयरपर्सन से संपर्क करते हैं तो सामने से उसका पति ही बात करता है। उसका व्यवहार भी बाकी सदस्यों के प्रति ठीक नहीं है। जब अध्यक्ष मनजीत कौर हैं तो उनका पति क्यों काम कर रहा है। हमारे काम भी नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए हम अध्यक्ष को बदलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी कुछ कार्य हुए हैं उनके बिल अभी तक पास नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दिए थे शपथ पत्र



n
पंचायत समिति की अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 11 सदस्यों ने शपथ पत्र दिए थे जिनमें उपाध्यक्ष लाभ सिंह कसौर भी शामिल है। वार्ड नंबर एक से गुरविंद्र सिंह, वार्ड नंबर दो से भारती रानी, वार्ड नंबर चार से सिंद्र कौर, वार्ड नंबर छह से राकी, वार्ड नंबर आठ से बलविंद्र कौर, वार्ड नंबर नौ से सौरव कुमार, वार्ड नंबर 10 से सोनू देवी, वार्ड नंबर 11 से सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 12 से कर्मजीत कौर, वार्ड नंबर 13 से जोरा सिंह व वार्ड नंबर 15 से लाभ सिंह कसौर ने शपथ पत्र दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed