फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Situation without rain and flood in Pai village

Kaithal News: पाई गांव में बिना बारिश बाढ़ के हालत

Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Situation without rain and flood in Pai village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। प्रदेश सरकार की ओर से तीन बार घोषित आदर्श गांव पाई में बिना बरसात के भी बाढ़ के हालत बने हुए हैं। इनसे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण अनिल ढुल, महावीर ढुल, डीसी ढुल, संजय ढुल, राजेश व नरेश ने बताया कि पाई में कई वर्षों सेे गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने गांव में सीवरेज भी डलवाए हैं, परंतु वे भी किसी काम नहीं आए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि गांव में लगभग 50 एकड़ में फैला आबू तालाब, जिसको दाब वाला तालाब भी कहते हैं, हमेशा गंदे पानी से लबालब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब से निकासी के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये व पाउंडिंग सिस्टम के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हुई थी और टेंडर भी जारी हो गए थे। इतना ही नहीं कार्य भी पिछले वर्ष शुरू हो गया था पर चलते कार्य पर किसी कारण से रोक लग गई और आज स्थिति बाढ़ जैस बन गई है। दरअसल, इस तालाब से गंदे पानी की निकासी सोंगल ड्रेन में होनी था।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव व आसपास फैले इस गंदे पानी के सड़ने से बीमारियां फैलने का डर बन गया है। तालाब का पानी खेतों में जाने से कई किसान अपनी फसल लगाने से वंचित रह गये। गांव के माता काली मंदिर, उचाना वाला माता मंदिर आदि के अलावा सरस्वती स्कूल भी गंदे पानी की चपेट में हैं। पूजा करने आने वाली महिलाओं के साथ विद्यार्थियों को इस गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है।


दूसरी ओर सरपंच राजबाला ने बताया कि पानी की निकासी के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ व तालाब की पाउंडिंग के लिए लगभग पांच करोड़ की ग्रांट आई हुई है और पिछले वर्ष कार्य भी शुरू हो गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के एक भाजपा नेता ने इस कार्य को अचानक रुकवा दिया था। इसे अब मई 2025 में दोबारा से शुरू किया जाएगा। गंदे पानी की समस्या के चलते वे गांव की गलियां भी नहीं बनवाई जा सकी हैं और लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed