फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shweta in wrestling and Anshu first in swimming

Kaithal News: कुश्ती में श्वेता और तैराकी में अंशु प्रथम

Sun, 27 Aug 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shweta in wrestling and Anshu first in swimming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला खिलाड़ियों के तैराकी, खो-खो, योग, बैडमिंटन, कुश्ती, नेटबॉल चेस सहित अन्य मुकाबले हुए। रविवार को महिला खेलकूद के मुकाबले हुए। पुरुष एथलेटिक्स के मुकाबले सोमवार को होंगे।
यह प्रतियाेगिताएं सर छोटू राम इंडोर खेल मैदान, महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान, आरकेएसडी खेल मैदान, आदर्श तैराकी अकादमी, जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में योग के मुकाबले हुए। सर छोटू राम इंडोर मैदान में लाइट चले जाने के कारण अंधेरे में कुश्ती के मुकाबले हुए। खेल एईओ रमेश चहल ने बताया कि बास्केटबॉल में मुख्य अतिथि के रूप में बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम
14 आयु वर्ग में कुश्ती में 30 किलोभार वर्ग में श्वेता कलायात प्रथम, माही राजौंद द्वितीय रही। 33 किलोभार वर्ग में वंशिका प्रथम, श्वेता द्वितीय, 36 किलोभार वर्ग में कृतिका प्रथम, दिशा द्वितीय, 39 किलोभार वर्ग में शुभम प्रथम, प्रिया द्वितीय, 42 किलोभार वर्ग में महक प्रथम, ज्योति द्वितीय, 46 किलोभार वर्ग में मनप्रीत प्रथम, मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 आयु वर्ग कुश्ती लड़कियों में 40 किलो भार वर्ग स्नेहा प्रथम, अदिति द्वितीय, 43 किलो भार वर्ग में स्नेहा प्रथम, संजना द्वितीय, 46 किलो भार वर्ग में दीपिका प्रथम, पायल द्वितीय, 49 किलो भार में ख़ुशी प्रथम, पिंकी द्वितीय, 53 किलो भार में तन्नु प्रथम, नैना द्वितीय, 57 किलो भार में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय, 61 किलो भार में हरप्रीत प्रथम, 65 किलो भार में इशू प्रथम, 69 किलो भार में तमन्ना प्रथम रही।
19 आयु वर्ग कुश्ती में 50 किलो भार में काजल प्रथम, नेहा द्वितीय, 53 किलो भार में, खुशप्रीत प्रथम, मुस्कान द्वितीय, 55 किलो भार में अंजू प्रथम, 57 किलो भार में मधु रानी प्रथम, 59 किलो भार में खुशी प्रथम, 62 किलोभार में हर्षिता प्रथम रही।
14 आयु वर्ग बैडमिंटन लड़कियों में कैथल प्रथम, कलायात द्वितीय रहा। 17 आयु वर्ग में कैथल प्रथम, सीवन द्वितीय, 19 आयु वर्ग में कैथल प्रथम, पूंडरी द्वितीय रहा।
क्रिकेट 14, 17, 19 आयु वर्ग तीनों ग्रुप लड़कों में कैथल प्रथम, कलायत द्वितीय स्थान पर रहा।
चेस में 14 आयु वर्ग लड़कियों में पूंडरी प्रथम, चीका द्वितीय, 17 आयु वर्ग लड़कियों में कैथल प्रथम, कलायात द्वितीय, 19 आयु वर्ग में लड़कियों में कैथल प्रथम और पूंडरी द्वितीय स्थान पर रहा।
14 आयु वर्ग लड़कियों में फुटबॉल में कैथल प्रथम, कलायत द्वितीय, 17 आयु वर्ग में कैथल प्रथम, पूंडरी द्वितीय, 19 आयु वर्ग में कैथल प्रथम और कलायत द्वितीय स्थान पर रहा।
14 आयु वर्ग खो-खो में कैथल प्रथम, पूंडरी द्वितीय, 17 आयु वर्ग में पूंडरी प्रथम, कैथल द्वितीय, 19 आयु वर्ग में कैथल प्रथम और पूंडरी द्वितीय स्थान पर रही।
तैराकी प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग रिले में अंशु, काव्या, पिहुल और प्रांजल की टीम प्रथम, आयु 14 वर्ष में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में यशिका प्रथम, गौरांगी द्वितीय और हर्षिका तृतीय रही। 200 मीटर फ्री स्टाइल में प्रांजल प्रथम और पिहुल द्वितीय रही।
14 आयु वर्ग में बटर फ्लाई 50 मीटर में काव्य प्रथम रही। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में अंशु प्रथम रहा। 17 आयु वर्ग फ्री स्टाइल में मुस्कान प्रथम, आव्या द्वितीय और तनु तृतीय रही। 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अंजलि प्रथम रही। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में शगुन प्रथम, तनु द्वितीय रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मुस्कान प्रथम, आव्या द्वितीय और तनु तृतीय रही। 100 मीटर फ्री स्टाइल में मुस्कान प्रथम रही।
19 आयु वर्ग में 50 बैक स्ट्रोक में अनवी प्रथम, ख्याति द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में ख्याति प्रथम, सादगी द्वितीय रही। 19 आयु वर्ग रिले में तनिषा, अनवी, सादगी और ख्याति की टीम प्रथम रही। 50 फ्री स्टाइल में सादगी प्रथम, अनवी द्वितीय और तनीष तृतीय रही।




राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लगभग 60 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। कनवीनर विजय कुमार ने बताया कि सर छोटू राम इंडोर खेल मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 19 आयु वर्ग में महिला खिलाड़ियों के ट्रायल हुई। इसमें कैथल व सीवन के लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोमवार को 14, 17 व 19 आयु वर्ग के महिला खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। जो खिलाड़ी ट्रायल में चुने जाएंगे वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed