फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Kaithal News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Tue, 09 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
08kht_25_कलश यात्रा श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हनुमान वाटिका में सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा ने इसका आयोजन किया है। बाद में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों ने अमृत-रसपान किया।

कलश यात्रा नारायण सेवा केंद्र से आरंभ होकर कथा स्थल हनुमान वाटिका तक संपन्न हुई। मुख्य यजमान सुमेर चौधरी ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। यात्रा में नारायण सेवा संस्थान की पूरी टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन


कलश यात्रा के पश्चात कथा का अमृत-रसपान हुआ, जिसमें परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 यमुना पुरी महाराज ने अपनी मधुर और रसपूर्ण वाणी से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कथा के दौरान भक्तों ने गहन शांति, भक्ति और आनंद का अनुभव किया। यह श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा आगामी 7 दिनों तक प्रतिदिन चलेगी। जो भक्त किसी कारणवश स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकते, वे सजीव प्रसारण चैनल के माध्यम से कथा का लाभ उठा सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान शाखा सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन आयोजन को सफल बनाएं और प्रभु-चरणों की कृपा प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed