{"_id":"66b6b601078e086adf0f1afb","slug":"shri-vrindavan-bihari-decorated-in-flowers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449845-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी...
Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के क्रम में शुक्रवार की प्रभातफेरी शांति मोहल्ला के समूह निवासियों ने निकाली। इस मौके पर भजन गायक शंटी आहूजा ने भजन- फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी ... और महावीर राणा ने अपने भजन- सत्यम शिवम सुंदरम... से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
समिति के सदस्य मोंटी कामरा ने बताया कि सुबह जब ठाकुर जी की ध्वजा को लेकर श्रद्धालु गाते बजाते हुए शांति मोहल्ले में पहुंचे तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से ध्वजा का स्वागत किया। श्री कृपा बिहारी जी का सुंदर दरबार सजाया गया और उसके पश्चात भजन गायकों ने समां बांध दिया। हन्नी वधवा ने ओम नम: शिवाय का जाप किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजपाल, तरुण रहेजा, पवन मुटरेजा, राहुल कक्कड़, जतिन आहुजा, छोटू सैनी, गर्वित, अजय, सचिन सलूजा, जतिन मौजूद रहे।