{"_id":"5f1c651a8ebc3e636c664fd5","slug":"showroom-kaithal-news-knl385679101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
showroom
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। शुक्रवार देर रात को शहर की जीटीबी कालोनी में स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा काफी सामान जल गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस व फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि जीटीबी कालोनी में उसका रेडिमेंट कपड़े का शोरूम है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को करीब आठ बजे अपनी दुकान को लॉक कर घर चला गया। रात्रि करीब 11 बजे उनके पास किसी व्यक्ति द्वारा दुकान में अचानक आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में काफी कपड़े व अन्य सामान भी जलकर राख हुआ मिला। उन्होंने बताया कि लगभग 35 लाख रुपये के सामान का नुकसान हो चुका है।
बड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबु: फायर ब्रिगेड के अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 11:55 बजे उनके पास जीटीबी कालोनी में कपड़े के शोरूम के आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद वे अग्रिशमन वाहन सहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड विभाग से मनोज कुमार, कुलदीप, शमशेर सिंह मौजूद रहे। एचसी महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाली जा रही है। आग के कारणों का इसके बाद ही पता लगाया जा सकेगा।