फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed strength in free and Greco style

Kaithal News: फ्री और ग्रीको स्टाइल में दिखाया दमखम

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in free and Greco style
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एक इंटरामुरल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल और ग्रीको स्टाइल कुश्ती में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में अंकित प्रथम रहा।

परिणामों के अनुसार, फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में अंकित, 61 में साहिल, 65 में रोहित, 70 में प्रियांशु, 74 में अजय, 86 किलोग्राम में मुकेश, 97 में निखिल, 125 में गुरमीत एवं ग्रीको कुश्ती स्टाइल में 55 किलो भार वर्ग में, गुरजीत 60 में कपिल, 63 में सूरज, 70 में आकाश, 82 में लक्ष्य और फ्री स्टाइल कुश्ती महिला वर्ग में शीतल कौशल और भारती विजय रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिनय है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का पूर्ण रूप से विकास करता है। खेल में हिस्सा लेने वाला व्यक्ति ही स्वस्थ रह कर देश और समाज की सेवा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतिस्पर्धा में विजय रहे हैं वह सभी आठ नवंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में नॉर्थ जोन रेसलिंग चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed