{"_id":"65d8fda21957b7e9d901e384","slug":"showed-skills-in-painting-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334067-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
Sat, 24 Feb 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी के सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता में ज्वलंत मुद्दों जैसे नशा मुक्ति, पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं रक्तदान विषय रखे गए थे, जिनमें विद्यार्थियों ने सटीक और संदेशपरक पेंटिंग तैयार की। प्रतियोगिता का आयोजन जेआरसी काउंसलर अध्यापिका अंजू शर्मा की देखरेख में किया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों में इस छोटी सी उम्र में परोपकार की भावना का जो बीज बोया जा रहा है, वह निश्चित रूप से फलदायी होगा। रेडक्रॉस जरूरतमंदों की सहायता के लिए जो कार्य कर रही है, उनके शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम ः तीन से पांच वर्ग में संध्या प्रथम, रोशनी दूसरे व नीरज तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार में आकांक्षा प्रथम व वर्षा ने जगह बनाई।सात से आठ वर्ग में शुभम प्रथम, मानवी दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सन्नी ने सांत्वना में प्रथम व अंजलि ने सांत्वना सेकेंड में जगह बनाई।