फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed skills in painting competition against drug addiction

Kaithal News: नशाखोरी के खिलाफ चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Wed, 15 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Showed skills in painting competition against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनुराग ट्रस्ट ने मंगलवार को डाॅ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें बच्चों ने काफी उत्सुकता से भाग लिया और अपनी रचनात्मक सोच के साथ नशाखोरी की बुराई के खिलाफ चित्र बनाए।

प्रतियोगिता में स्नेहा, मुस्कान, प्रीति, अंश, गुरुदीप, अर्चना, लक्ष्मी आदि बच्चों ने भागीदारी कर अपनी कलाकारी दिखाई।

नौजवान भारत सभा के अजय आशु ने बताया कि आज हमारे समाज में नशे का सेवन चिंताजनक हद तक बढ़ गया है। हरियाणा में युवा तबका नशे की लत का शिकार होकर बुरी तरह खोखला हो रहा है। स्कूलों, कॉलेजों से लेकर कोचिंग संस्थानों में नशा माफिया नशे के टीके, नशे की गोली सप्लाई कर रहे हैं। नशे के अत्यधिक सेवन के कारण होने वाली मौतों से हजारों परिवार उजड़ रहे हैं। नशे की लत के कारण घरेलू हिंसा में भी बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशाखोरी का बच्चों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ता है और वे सदमे और भय के माहौल में जीने को मजबूर होते हैं। कई बार तो नशे की लत के कारण आदमी जुआ, सट्टा से लेकर घर के सामान को बेचने की भी हरकत करता है। इसलिए हम नशाखोरी के खिलाफ बच्चों से लेकर युवाओं को जागरूक करना होगा। नौजवान पीढ़ी निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed