फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed skill through painting on energy conservation

Kaithal News: ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला से दिखाया हुनर

Sun, 22 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Showed skill through painting on energy conservation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऊर्जा संरक्षण के विषय पर शनिवार को हुई भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की चित्रकला प्रतियोगिता में जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति से सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 10 तक के सभी विद्यार्थियों का भाग लेना अनिवार्य था, जिसका सभी स्कूलों ने बहुत अच्छे से पालन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आयु सीमा में जब ऊर्जा की बचत के महत्व को बच्चे जान सकेंगे तो वह देश के बेहतर नागरिक बनकर ऊर्जा संरक्षण के नियमों का पालन अवश्य करेंगे क्योंकि ऊर्जा संरक्षण की नींव यदि बचपन से ही बच्चों के दिमाग में डाली जाए तो वह आने वाले दिनों में ऊर्जा के संरक्षण की बात अवश्य ध्यान में रखेंगे। ऊर्जा का बचाव ही ऊर्जा का उत्पादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रतियोगिता के लिए खंड संसाधन संयोजक जिला सहायक परियोजना संयोजक सीआरसी हेड सभी एबीआरसी व सभी बीआरपी को दो सरकारी व दो निजी विद्यालयों का निरीक्षण करने की

जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला कैथल के छह खंड में से जो सबसे अधिक भागीदारी वाले तीन खंड है उनको प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।

प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद अब सीआरसी हेड व एबीआरसी को अपने संबंधित क्लस्टर की सभी सरकारी व निजी विद्यालयों की ग्रुप ए की दो पेंटिंग तथा ग्रुप बी की दो पेंटिंग दोनों मिलकर चार पेंटिंग जिला परियोजना संयोजक के कार्यालय में रिपोर्ट के साथ एक अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस को जमा करवानी होगी।


उन्होंने बताया कि नियत तिथि के बाद किसी की भी पेंटिंग स्वीकार नहीं की जाएगी क्योंकि तीन अक्तूबर को पंचकूला बीबीएमबीए के कार्यालय में यह सभी पेंटिंग जमा करवानी है। पेंटिंग प्रतियोगिता निरीक्षण करने के लिए जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार, जिला सहायक परियोजना संयोजक मनोज पंवार, जिला कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा तथा

एबीआरसी दिनेश कुमार ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed