फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed skill in poetry recitation and speech

Kaithal News: काव्य पाठ और भाषण में दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Showed skill in poetry recitation and speech
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में डा. विशंबरदास व डॉ. अनीता नैन के की देखरेख में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता करवाई। प्रतिभागियों ने विज्ञान वरदान या अभिशाप, हमारी संस्कृति हमारी विरासत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण के बारे में काव्य पाठ व भाषण के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दीपचंद,डा. सोनिया व बृजेंद्र सिंह ने निभाई। डा. दीप चंद ने बताया कि काव्य पाठ में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रूबी ने द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रूबी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रूबी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रवीना ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की रूबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। उप प्राचार्य डा. ईश्वर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए क्योंकि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमें अपनी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed