फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Show cause notice to village secretary of Azimgarh for negligence

Kaithal News: लापरवाही पर अजीमगढ़ के ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस

Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to village secretary of Azimgarh for negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में खंड गुहला के सभी ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर अजीमगढ़ के ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि ग्राम सचिव यदि ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ धरातल पर कार्य करें, तो वे न केवल अपने गांव का बल्कि पूरे जिले, राज्य और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी सचिवों को हरियाणा पंचायती राज एक्ट, 1994 की धारा 15 के अंतर्गत वर्णित कर्तव्यों का अध्ययन कर उसी के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि ग्राम सचिवों की यह जिम्मेदारी है कि वे गांव में चल रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रशासन तक पहुंचाएं। पंचायत खातों का नियमित अद्यतन, ग्राम सभा का आयोजन, पंचायत प्रस्तावों का दस्तावेजीकरण, ऑडिट पैरा रिपोर्ट का बीडीपीओ कार्यालय में जमा करवाना, कैशबुक अपडेट रखना आदि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि ग्राम सचिव यह सुनिश्चित करें कि पंचायती भूमि पर कोई अवैध कब्जा न हो। यदि कहीं इस प्रकार की स्थिति पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत बीडीपीओ को दी जाए। बीडीपीओ, सरपंच के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करें। यदि इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता, तो संबंधित सरपंच के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है।

एसडीएम ने कहा कि ग्राम सचिव प्रशासन की आंख और कान होते हैं, अतः सूचना का आदान-प्रदान सक्रियता से करें। किसी भी प्रकार के दबाव में आकर गलत कार्य न करें और सभी कार्य निष्पक्ष रूप से करें। यदि किसी सचिव की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी रिपोर्ट या जानकारी लिखित रूप में ही भेजी जाए। एसडीएम ने ग्राम सचिवों से कहा कि सिस्टम में सकारात्मक बदलाव लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नैतिकता का पालन करें और बेहतर कार्य करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed