फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shops heated up near Suryakund temple

Kaithal News: सूर्यकुंड मंदिर के पास दुकानों का मामला गर्माया

Tue, 16 May 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shops heated up near Suryakund temple
कैथल। माता गेट स्थित सूर्यकुंड मंदिर के पास सोमवार को निर्माणाधीन दुकानों के मुद्दे पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह विवाद तब हुआ जब नगर परिषद की टीम यहां बन रही दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाने के लिए पहुंची। उसके पहुंचने के बाद यहां पर तुरंत ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। भीड़ जुटने के बाद अंतत: नगर परिषद की टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में आरोप लगाते हुए डेरे के महंत रमनपुरी ने कहा कि नगर परिषद की टीम ने बेवजह ही उन्हें परेशान किया है जबकि वह पूरे नियमों के तहत ही डेरे के अधीन आने वाली जमीन पर दुकानों का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। सोमवार को दोपहर के समय नगर परिषद की टीम वहां पर दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाने के लिए पहुंच गई। वहां उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। महंत रमनपुरी ने बताया कि यदि नगर परिषद को कुछ संदेह है तो वह इस जमीन की निशानदेही करवा सकते हैं। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि जमीन को लेकर संदेह है। इसकी मंगलवार को निशानदेही करवाई जाएगी। जमीन जिसकी भी होगी, उसके पास रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed