{"_id":"579f9a3d4f1c1b56152b9544","slug":"shivratri-people-pray-in-temple-holy-water-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
गंगाजल से किया जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शिवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर मंदिरों में जलाभिषेक कर मन्नते मांगी। सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिरों में लाइन लगी रही। शहर में महाभारत कालीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, अंबकेश्वर महादेव मंदिर, सूर्यकुंड के निकट स्थिम महादेव धाम, ढांड रोड स्थित शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कांवड़ लाकर भगवान शिव को गंगा जल अर्पित किया। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के प्रधान माईलाल सैनी ने कहा कि इस शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने का बड़ा महत्व है।
हजारों कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने खट्वांगेश्वर में किया महाकांत का जलाभिषेक
कलायत के निकटवर्ती गांव खडालवा में श्रावण माह के शिवरात्रिपर्व को धूमधाम से मनाया गया। बेचिराग नगरी के नाम से विख्यात गांव खंडालवा में स्थापित इस शिवलिंग का सीधा संबंध पाताल लोक से माना जाता है। मंदिर में शिवलिंग पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक शुरू करने से पहले मंदिर के मुख्य महंत गिरिजा गिरी ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। कलायत स्थित श्री कपिल मुनि मंदिर व बाबा रुढ़पुरी में भी शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ बनी रही। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि शिवरात्रि पर्व मनुष्य को बुराइयों को तजने का संदेश देता है। शिवरात्रि का पर्व नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। आश्रम प्रभारी ब्रह्माकुमारी बहन रेखा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
सीवन में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
शिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर भर के मन्दिरों व शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखने को मिली। नगर के श्री सनातन धर्म मन्दिर, शिवगिर बाबा मन्दिर, बाबा नारायण दास मन्दिर, स्वर्ग द्वार मन्दिर, माईसर मन्दिर, अश्वमेघ मन्दिर, ऋण मोचन तीर्थ व अन्य मन्दिरों में भक्तों की भीड़ भाड़ रही। नगर के स्वर्ग द्वार मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजौंद में धूमधाम से मना शिवरात्रि पर्व
सोमवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रंगबिरंगी पोशाकों में सजे कांवड़ियों के जयकारों से नगर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। डाक कांवड़ लेकर आए जगदीश शर्मा, काला, रमन, मोहन, अमित, सुखदेव, सुशील, पंकज, लक्की, सुशील, बूटा, विकास, कमल शर्मा, दीपक शर्मा, विनय ने बताया कि 270 किलोमीटर का सफर 14 घंटे में तय किया। वहीं दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा शिवरात्रि पर्व पर देसी घी से निर्मित प्रसाद भक्तों को बांटा गया वहीं अशोक छाबड़ा, राहुल छाबड़ा द्वारा देसी घी का हलवा बनाकर श्रद्धालुओं को बांटा गया।
प्रताप गेट पाडला रोड़ पर स्थित शिव वाटिका में शिवरात्री का त्योहार शिव वाटिका के प्रधान कृष्ण नारंग की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधान कृष्ण नारंग, रणवीर सिंह फोजी, विनोद दुआ बिटटु,महेन्द्र मक्कड़,विनोद दुआ, हैप्पी ग्रोवर, अशोक सैनी, वेद गुप्ता, विशबंर ईशपुनानी, डा. जगदीश मनोचा, डा. श्याम साहनी, आशू ठेकेदार, जुगल मिगलानी, धर्मपाल गुलाटी, इद्र जीत सरदाना, राजकुमार मुखीजा, मनोहर लाल, सुखदयाल सिडाना, महिंद्र सीकरी, ओम प्रकाश दुआ, कृष्ण मदान, कृष्ण तनेजा, सतीश राजपाल भी मौजूद थे।