{"_id":"676ca8b8f60d8072b0078b1d","slug":"shaheedi-jod-mela-started-gatka-feat-was-shown-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547253-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीदी जोड़ मेला शुरू दिखाए, गतका करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीदी जोड़ मेला शुरू दिखाए, गतका करतब
Thu, 26 Dec 2024 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। श्री गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत पर्व के तहत पटियाला रोड पर वधवा सेलर में बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह लंगर कमेटी की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेला शुरू हुआ।
पर्व के पहले दिन नगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया जबकि इससे पहले सुबह के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ वधवा सेलर में लाया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में आगे-आगे संगत ने श्रद्धा पूर्वक गुरबाणी का पाठ किया और छोटे बच्चे व युवा गतका खेलते हुए वीरता का प्रदर्शन करते नजर आए। संगत के बीच में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धा भाव से एकजुट होकर चारों साहिबजादों की शहादत को नमन कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह जल-पान और सेवा की व्यवस्था भी की गई। चारों ओर गुरु महाराज के जयकारे से वातावरण गूंज उठा और संगत के श्रद्धा भाव ने इस आयोजन को और भी पवित्र कर दिया। समाजसेवी अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि इस शहीदी जोड़ मेले में दिन-रात गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन